LPG PNG New Rule 2026: देश के करोड़ों LPG और PNG गैस उपभोक्ताओं के लिए बड़ी राहत भरी खबर सामने आई है। केंद्र सरकार ने LPG और PNG कनेक्शन को लेकर नियमों में बड़ा बदलाव किया है। पहले यदि किसी उपभोक्ता ने PNG कनेक्शन ले लिया था तो उसका LPG कनेक्शन बंद कर दिया जाता था। लेकिन अब सरकार ने इस नियम में राहत देते हुए नया अपडेट जारी किया है।
नए नियम के अनुसार यदि किसी व्यक्ति का LPG कनेक्शन PNG लेने की वजह से बंद हो गया है, तो वह दोबारा आसानी से LPG कनेक्शन प्राप्त कर सकता है। इससे लाखों उपभोक्ताओं को बड़ी राहत मिलेगी, खासकर उन लोगों को जो नौकरी या ट्रांसफर के कारण एक शहर से दूसरे शहर जाते रहते हैं।
LPG PNG New Rule 2026 : Overview
| योजना / नियम | LPG PNG New Rule 2026 |
| संबंधित विभाग | केंद्र सरकार |
| लाभार्थी | LPG और PNG उपभोक्ता |
| नया बदलाव | दोबारा LPG कनेक्शन लेने की सुविधा |
| आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन / ऑफलाइन |
| आधिकारिक वेबसाइट | pmuy.gov.in/mylpg |
LPG PNG New Rule 2026 क्या है?
सरकार की तरफ से घरेलू गैस उपभोक्ताओं को राहत देने के लिए LPG नियंत्रण आदेश में संशोधन किया गया है। नए नियम के अनुसार अब PNG कनेक्शन लेने वाले उपभोक्ताओं को अधिक सुविधा और लचीलापन मिलेगा।
पहले यदि कोई व्यक्ति PNG गैस कनेक्शन ले लेता था तो उसका पुराना LPG कनेक्शन बंद कर दिया जाता था। लेकिन अब सरकार ने ऐसा नियम लागू किया है जिससे जरूरत पड़ने पर उपभोक्ता फिर से LPG कनेक्शन चालू करवा सकेंगे।

ऐसी स्थिति में फिर से ले सकेंगे LPG कनेक्शन
मान लीजिए आपने किसी शहर में PNG गैस कनेक्शन ले लिया और आपका LPG कनेक्शन बंद हो गया। बाद में यदि आपका ट्रांसफर ऐसे इलाके में हो जाता है जहाँ PNG सुविधा उपलब्ध नहीं है, तो अब आपको परेशानी नहीं होगी।
नए नियम के अनुसार आप दोबारा LPG कनेक्शन के लिए आवेदन कर सकेंगे। इसके लिए उपभोक्ता को ट्रांसफर वाउचर की सुविधा भी दी जा सकती है। इससे बार-बार नया कनेक्शन लेने का खर्च और लंबी प्रक्रिया से राहत मिलेगी।
PNG कनेक्शन लेने के बाद क्या करना होगा?
यदि आपके पास पहले से LPG कनेक्शन है और अब आप PNG कनेक्शन लेते हैं, तो आपको LPG कनेक्शन हटाने के लिए आवेदन करना होगा।
सरकार के नियम के अनुसार PNG कनेक्शन लेने के 30 दिनों के भीतर LPG कनेक्शन सरेंडर करने की प्रक्रिया पूरी करनी होगी। हालांकि नए नियम के बाद जरूरत पड़ने पर फिर से LPG कनेक्शन प्राप्त करने का विकल्प खुला रहेगा।
जरूरी दस्तावेज
- आधार कार्ड
- निवास प्रमाण पत्र
- मोबाइल नंबर
- पुराना LPG उपभोक्ता नंबर
- ट्रांसफर वाउचर (यदि लागू हो तो)
- पासपोर्ट साइज फोटो
LPG Gas Connection Re-Activation Process
यदि आपका LPG कनेक्शन बंद हो चुका है और आप दोबारा चालू करवाना चाहते हैं तो नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें –
- सबसे पहले अपनी गैस कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- इसके बाद Re-Activation या New LPG Connection का विकल्प चुनें।
- इसके बाद आपसे मांगी गई संपूर्ण जानकारी को दर्ज करें।
- इसके बाद सभी जरूरी दस्तावेजों को स्कैन करके अपलोड करें।
- अंत में सबमिट के विकल्प पर क्लिक करके एलपीजी गैस कनेक्शन री-एक्टिवेशन प्रक्रिया को पूरा कर लें।
Important Links
| Official Website | Click Here |
| Apply Online | Available Soon |
FAQs – LPG PNG New Rule 2026
क्या PNG लेने के बाद LPG कनेक्शन बंद हो जाएगा?
हाँ, लेकिन नए नियम के अनुसार जरूरत पड़ने पर आप दोबारा LPG कनेक्शन ले सकते हैं।
क्या दोबारा नया LPG कनेक्शन लेने के लिए पूरा खर्च देना होगा?
सरकार के नए नियम के बाद उपभोक्ताओं को पहले की तुलना में ज्यादा राहत और आसान प्रक्रिया मिलेगी।
ध्यान दें :- ऐसे ही केंद्र सरकार और राज्य सरकार के द्वारा शुरू की गई नई या पुरानी सरकारी योजनाओं की जानकारी हम आपतक सबसे पहले अपने इस Website के माधयम से पहुँचआते रहेंगे Sarkariinformation.in, तो आप हमारे Website को फॉलो करना ना भूलें ।
अगर आपको यह आर्टिकल पसंद आया है तो इसे Share जरूर करें ।
इस आर्टिकल को अंत तक पढ़ने के लिए धन्यवाद,,,
नीचे दिए गए सोशल मीडिया के आइकॉन पर क्लिक करके आप हमारे साथ जुड़ सकते हैं जिससे आने वाली नई योजना की जानकारी आप तक पहुंच सके |
Join Job And News Update |
| For Telegram | For Twitter |
| For Website | For YouTube |







