PM SVANidhi Yojana 2026: रेहड़ी पटरी वालों को मिलेगा ₹50,000 तक का लोन, बिना गारंटी ऐसे उठाएं योजना का लाभ

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

PM SVANidhi Yojana 2026: अगर आप सड़क किनारे फल, सब्जी, चाय, नाश्ता, मोची, दर्जी या किसी अन्य छोटे व्यवसाय से अपनी आजीविका चलाते हैं, तो आपके लिए एक बड़ी राहत की खबर है। केंद्र सरकार द्वारा संचालित प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के तहत छोटे कारोबारियों और स्ट्रीट वेंडर्स को बिना किसी गारंटी के ₹15,000 से लेकर ₹50,000 तक का लोन दिया जा रहा है ताकि वे अपने व्यवसाय को आगे बढ़ा सकें।

यदि आप भी इस योजना का लाभ लेना चाहते हैं, तो यह लेख आपके लिए काफी महत्वपूर्ण होने वाला है। इस लेख में हम आपको PM SVANidhi Yojana 2026 से जुड़ी पात्रता, लाभ, जरूरी दस्तावेज, आवेदन प्रक्रिया और योजना की उपलब्धियों के बारे में विस्तार से जानकारी देने वाले हैं।

PM SVANidhi Yojana 2026 : Overview

लेख का नामPM SVANidhi Yojana 2026
लेख का प्रकारSarkari Yojana
योजना का नामप्रधानमंत्री स्वनिधि योजना
लाभार्थीरेहड़ी-पटरी वाले एवं स्ट्रीट वेंडर्स
लोन राशि₹15,000 से ₹50,000 तक
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन एवं ऑफलाइन
गारंटीनहीं
आधिकारिक वेबसाइटhttps://pmsvanidhi.mohua.gov.in

PM SVANidhi Yojana 2026 क्या है?

प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना की शुरुआत छोटे व्यापारियों और स्ट्रीट वेंडर्स को आर्थिक सहायता प्रदान करने के उद्देश्य से की गई थी। इस योजना के तहत ऐसे लोगों को बिना किसी संपत्ति या गारंटी के आसान शर्तों पर लोन दिया जाता है जो अपना छोटा व्यवसाय चलाकर परिवार का पालन-पोषण करते हैं।

इस योजना का सबसे बड़ा फायदा यह है कि लाभार्थी समय पर लोन चुकाने पर ब्याज सब्सिडी और डिजिटल भुगतान करने पर अतिरिक्त कैशबैक का लाभ भी प्राप्त कर सकते हैं।

PM SVANidhi Yojana 2026 के लिए पात्रता

यदि आप इस योजना के लिए आवेदन करना चाहते हैं, तो आपको निम्नलिखित पात्रताओं को पूरा करना होगा –

  • आवेदक भारत का स्थायी निवासी होना चाहिए।
  • आवेदक स्ट्रीट वेंडर या छोटा व्यवसायी होना चाहिए।
  • आवेदक के पास व्यवसाय से संबंधित पहचान उपलब्ध होनी चाहिए।
  • आवेदक के पास नगर निकाय द्वारा जारी वेंडिंग प्रमाण पत्र या पहचान पत्र होना चाहिए।
  • आवेदक किसी बैंक या वित्तीय संस्था का डिफॉल्टर नहीं होना चाहिए।

PM SVANidhi Yojana 2026 के लिए आवश्यक दस्तावेज

इस योजना में आवेदन करने के लिए आवेदक को निम्नलिखित दस्तावेजों की आवश्यकता होगी –

  • आधार कार्ड
  • मोबाइल नंबर
  • बैंक पासबुक
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • वेंडिंग सर्टिफिकेट या पहचान पत्र
  • निवास प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र (यदि आवश्यक हो)

PM SVANidhi Yojana 2026 में कितना लोन मिलता है?

चरणलोन राशि
पहला चरण₹15,000 तक
दूसरा चरण₹25,000 तक
तीसरा चरण₹50,000 तक

जो लाभार्थी पहले लोन का समय पर भुगतान कर देते हैं, उन्हें अगले चरण का अधिक लोन प्राप्त करने का अवसर दिया जाता है।

PM SVANidhi Yojana 2026 में आवेदन कैसे करें?

यदि आप प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के तहत आवेदन करना चाहते हैं, तो नीचे दिए गए सभी चरणों का पालन करें –

  • सबसे पहले इस योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • आधिकारिक वेबसाइट के होम पेज पर उपलब्ध Apply For Loan के विकल्प पर क्लिक करें।
  • अब अपने मोबाइल नंबर और आवश्यक जानकारी की सहायता से पंजीकरण करें और पोर्टल में लॉगिन करें। 
  • इसके बाद आपके सामने आवेदन फॉर्म खुल कर आ जायेगा, आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी दर्ज करें।
  • इसके बाद सभी आवश्यक दस्तावेजों को स्कैन करके अपलोड करें।
  • अंत में सबमिट के विकल्प पर क्लिक करके आवेदन स्लिप प्राप्त करें। 

सारांश 

आज के समय में छोटे व्यापारियों के लिए पूंजी की कमी सबसे बड़ी समस्या बन जाती है। ऐसे में प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना लाखों रेहड़ी-पटरी और छोटे कारोबार करने वाले लोगों के लिए एक बड़ी मदद साबित हो रही है। यदि आप भी अपना व्यवसाय बढ़ाना चाहते हैं और बिना गारंटी लोन की तलाश में हैं, तो इस योजना का लाभ अवश्य उठाएं।

Important Links

आधिकारिक वेबसाइटClick Here

FAQs – PM SVANidhi Yojana 2026

PM SVANidhi Yojana के तहत कितना लोन मिलता है?

इस योजना के तहत पात्र लाभार्थियों को ₹15,000 से लेकर ₹50,000 तक का लोन दिया जाता है।

क्या PM SVANidhi Yojana में गारंटी देनी पड़ती है?

नहीं, इस योजना के तहत मिलने वाले लोन के लिए किसी प्रकार की गारंटी की आवश्यकता नहीं होती।

Read Also –

ध्यान दें :- ऐसे ही केंद्र सरकार और राज्य सरकार के द्वारा शुरू की गई नई या पुरानी सरकारी योजनाओं की जानकारी हम आपतक सबसे पहले अपने इस Website के माधयम से पहुँचआते रहेंगे Sarkariinformation.in, तो आप हमारे Website को फॉलो करना ना भूलें ।

अगर आपको यह आर्टिकल पसंद आया है तो इसे Share जरूर करें

इस आर्टिकल को अंत तक पढ़ने के लिए धन्यवाद,,,

नीचे दिए गए सोशल मीडिया के आइकॉन पर क्लिक करके आप हमारे साथ जुड़ सकते हैं जिससे आने वाली नई योजना की जानकारी आप तक पहुंच सके |

Join Job And News Update

For TelegramFor Twitter
FaceBook Instagram
For WebsiteFor YouTube

मेरा नाम Tejas Trivedi है और मैं इस वेबसाइट पर एक Professional Content Writer के रूप में कार्य कर रहा हूँ। मुझे Article Writing के क्षेत्र में लगभग 4 वर्षों का अनुभव है। मेरे द्वारा लिखे गए सभी आर्टिकल 100% Accurate, Genuine और Trustworthy होते हैं। मैं खासतौर पर Latest Job, Government Result, Admission, Recruitment Notification जैसे विषयों पर रिसर्च-बेस्ड और अपडेटेड जानकारी प्रदान करता हूँ। मेरा उद्देश्य पाठकों को सही, सरल और समय पर जानकारी देना है, ताकि वे बिना किसी भ्रम के सही निर्णय ले सकें।

Leave a Comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

WhatsApp Join