Bihar Poultry Farm Yojana 2026: बिहार में स्वरोजगार की तलाश कर रहे युवाओं, किसानों और पशुपालकों के लिए एक शानदार अवसर सामने आया है। बिहार सरकार के पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग द्वारा Bihar Poultry Farm Yojana 2026 शुरू की गई है। इस योजना के तहत पोल्ट्री फार्म स्थापित करने पर 30 प्रतिशत से 50 प्रतिशत तक सब्सिडी दी जाएगी। यदि आप भी मुर्गी पालन व्यवसाय शुरू करना चाहते हैं तो यह योजना आपके लिए लाभदायक साबित हो सकती है।
Bihar Poultry Farm Yojana 2026 Overview
| योजना का नाम | बिहार पोल्ट्री फार्म योजना 2026 |
| विभाग | पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग, बिहार |
| आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन |
| आवेदन शुरू | 11 मार्च 2026 |
| आवेदन की अंतिम तिथि | 25 मार्च 2026 |
| सब्सिडी | 30% से 50% तक |
| लाभार्थी | किसान, पशुपालक एवं बेरोजगार युवा |
| आधिकारिक वेबसाइट | poultry2026.dreamline.in |
Bihar Poultry Farm Yojana 2026 का उद्देश्य
इस योजना का मुख्य उद्देश्य बिहार में मुर्गी पालन व्यवसाय को बढ़ावा देना है। सरकार चाहती है कि ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के नए अवसर पैदा हों और किसानों की आय में वृद्धि हो। इसके साथ ही राज्य में अंडा और चिकन उत्पादन को बढ़ाकर बाहरी राज्यों पर निर्भरता कम की जा सके।
Bihar Poultry Farm Yojana 2026 पात्रता
योजना में आवेदन करने के लिए आवेदक को निम्न पात्रताओं को पूरा करना होगा –
- आवेदक बिहार का स्थायी निवासी होना चाहिए।
- किसान, पशुपालक या इच्छुक बेरोजगार युवा आवेदन कर सकते हैं।
- पोल्ट्री फार्मिंग का 6 दिवसीय प्रशिक्षण प्रमाण पत्र होना चाहिए।
- फार्म स्थापित करने के लिए भूमि उपलब्ध होनी चाहिए।
- अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए आरक्षण का लाभ भी उपलब्ध है।
Bihar Poultry Farm Yojana 2026 आवश्यक दस्तावेज
इस योजना में आवेदन करते समय निम्न दस्तावेजों की आवश्यकता होगी –
- आधार कार्ड
- पासपोर्ट साइज फोटो
- निवास प्रमाण पत्र
- जाति प्रमाण पत्र (SC/ST उम्मीदवारों के लिए)
- बैंक पासबुक
- पैन कार्ड
- भूमि संबंधी दस्तावेज
- पोल्ट्री प्रशिक्षण प्रमाण पत्र
- स्वलागत राशि का प्रमाण
- लीज अथवा पैतृक भूमि का विवरण
- नजरी नक्शा
Bihar Poultry Farm Yojana 2026 Online Apply Process
यदि आप इस योजना के लिए आवेदन करना चाहते हैं तो नीचे दिए गए स्टेप्स को ध्यानपूर्वक फॉलो करें –
- सबसे पहले बिहार पोल्ट्री फार्म योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।

- आधिकारिक वेबसाइट के होम पेज पर आपको Register का विकल्प दिखाई देगा, जिस पर क्लिक करना होगा।
- अब अपना आधार नंबर और मोबाइल नंबर दर्ज करके रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें।
- रजिस्ट्रेशन सफल होने के बाद आपको User ID और Password प्राप्त होगा।
- इसके बाद पोर्टल पर आपको लॉगिन आईडी और पासवर्ड की मदद से लॉगिन कर लेना है।
- लॉगिन करने के बाद आपके सामने Bihar Poultry Farm Yojana 2026 Application Form खुल कर आ जाएगा।
- आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी ध्यानपूर्वक भरें और सभी जरूरी दस्तावेजों को अपलोड करें।
- अंत में सबमिट के विकल्प पर क्लिक करके आवेदन पूरा कर लेना हैं।
सारांश
Bihar Poultry Farm Yojana 2026 बिहार सरकार की एक महत्वपूर्ण योजना है जो किसानों और बेरोजगार युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने का कार्य करेगी। यदि आप मुर्गी पालन व्यवसाय शुरू करना चाहते हैं तो इस योजना के माध्यम से आपको भारी सब्सिडी और सरकारी सहायता मिल सकती है। इसलिए पात्र उम्मीदवार अंतिम तिथि से पहले आवेदन अवश्य करें।
Important Links
| Apply Online | Click Here |
| Official Notification | Click Here |
| Official Website | Click Here |
FAQs – Bihar Poultry Farm Yojana 2026
Bihar Poultry Farm Yojana 2026 में कितनी सब्सिडी मिलेगी?
इस योजना के तहत सामान्य वर्ग को 30 प्रतिशत तथा SC/ST वर्ग के लाभार्थियों को 40 प्रतिशत से 50 प्रतिशत तक सब्सिडी प्रदान की जाएगी।
Bihar Poultry Farm Yojana 2026 के लिए आवेदन कैसे करें?
आवेदक आधिकारिक पोर्टल पर जाकर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं, लॉगिन करने के बाद आवेदन फॉर्म भरकर दस्तावेज अपलोड करें और फॉर्म सबमिट कर दें।
Read Also –
- AICTE Pragati Scholarship Scheme 2026: बेटियों को हर साल ₹50,000 की स्कॉलरशिप, ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन
- PM Kisan E KYC Mandatory 2026: अब हर साल करानी होगी ई-केवाईसी, नहीं तो बंद हो जाएगा ₹6000 का लाभ
- Bihar Post Matric Scholarship 2026: छात्रों को मिलेगी छात्रवृत्ति, जानें पात्रता, दस्तावेज और आवेदन प्रक्रिया
ध्यान दें :- ऐसे ही केंद्र सरकार और राज्य सरकार के द्वारा शुरू की गई नई या पुरानी सरकारी योजनाओं की जानकारी हम आपतक सबसे पहले अपने इस Website के माधयम से पहुँचआते रहेंगे Sarkariinformation.in, तो आप हमारे Website को फॉलो करना ना भूलें ।
अगर आपको यह आर्टिकल पसंद आया है तो इसे Share जरूर करें ।
इस आर्टिकल को अंत तक पढ़ने के लिए धन्यवाद,,,
नीचे दिए गए सोशल मीडिया के आइकॉन पर क्लिक करके आप हमारे साथ जुड़ सकते हैं जिससे आने वाली नई योजना की जानकारी आप तक पहुंच सके |
Join Job And News Update |
| For Telegram | For Twitter |
| For Website | For YouTube |







