AICTE Pragati Scholarship Scheme 2026: उच्च शिक्षा का सपना देखने वाली लाखों छात्राओं के लिए AICTE Pragati Scholarship Scheme 2026 एक शानदार अवसर है। कई बार आर्थिक समस्याओं के कारण प्रतिभाशाली छात्राएं अपनी पढ़ाई जारी नहीं रख पाती हैं। ऐसी स्थिति में अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद यानी AICTE द्वारा संचालित यह स्कॉलरशिप योजना छात्राओं को आर्थिक सहायता प्रदान करती है।
इस योजना के तहत चयनित छात्राओं को हर साल ₹50,000 तक की स्कॉलरशिप दी जाती है ताकि वे बिना किसी आर्थिक चिंता के अपनी तकनीकी शिक्षा पूरी कर सकें। यदि आप भी AICTE मान्यता प्राप्त कॉलेज में डिग्री या डिप्लोमा कोर्स कर रही हैं, तो यह स्कॉलरशिप आपके लिए लाभदायक साबित हो सकती है।
AICTE Pragati Scholarship Scheme 2026 Overview
| योजना का नाम | AICTE Pragati Scholarship Scheme |
| संचालक संस्था | AICTE |
| लाभार्थी | छात्राएं |
| स्कॉलरशिप राशि | ₹50,000 प्रति वर्ष |
| आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन |
| पात्र छात्राएं | डिग्री या डिप्लोमा प्रथम वर्ष |
| आय सीमा | ₹8 लाख वार्षिक |
| आधिकारिक वेबसाइट | nsp.gov.in |
AICTE Pragati Scholarship Scheme क्या है
AICTE Pragati Scholarship Scheme केंद्र सरकार और AICTE द्वारा संचालित एक छात्रवृत्ति योजना है। इसका उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की मेधावी छात्राओं को तकनीकी शिक्षा प्राप्त करने में सहायता देना है।
इस योजना के अंतर्गत प्रत्येक वर्ष 5,000 छात्राओं का चयन किया जाता है। चयनित छात्राओं को उनकी पढ़ाई से संबंधित खर्चों के लिए ₹50,000 की वार्षिक वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है।
AICTE Pragati Scholarship Scheme 2026 पात्रता
इस योजना का लाभ लेने के लिए छात्रा को निम्न पात्रताओं को पूरा करना होगा –
- केवल छात्राएं ही इस स्कॉलरशिप के लिए आवेदन कर सकती हैं।
- AICTE मान्यता प्राप्त संस्थान में अध्ययनरत होना चाहिए।
- छात्रा ने डिग्री या डिप्लोमा कोर्स के प्रथम वर्ष में प्रवेश लिया हो।
- लेटरल एंट्री से दूसरे वर्ष में प्रवेश लेने वाली छात्राएं भी पात्र हैं।
- परिवार की वार्षिक आय ₹8 लाख से अधिक नहीं होनी चाहिए।
- एक परिवार से अधिकतम दो छात्राएं हो आवेदन कर सकती हैं।
AICTE Pragati Scholarship Scheme 2026 आवश्यक दस्तावेज
इस स्कॉलरशिप में ऑनलाइन आवेदन करते समय निम्न दस्तावेजों की आवश्यकता होगी –
- आधार कार्ड
- 10वीं की मार्कशीट
- 12वीं की मार्कशीट
- पासपोर्ट साइज फोटो
- हस्ताक्षर
- आय प्रमाण पत्र
- प्रवेश पत्र
- फीस रसीद
- बैंक पासबुक
- जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
- घोषणा पत्र
- कॉलेज द्वारा जारी प्रमाण पत्र
AICTE Pragati Scholarship Scheme 2026 में आवेदन कैसे करें?
यदि आप इस स्कॉलरशिप के लिए आवेदन करना चाहती हैं तो नीचे दिए गए स्टेप्स को ध्यानपूर्वक फॉलो करें –
- सबसे पहले National Scholarship Portal (NSP) की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- आधिकारिक वेबसाइट के होम पेज पर आपको Register Now का विकल्प दिखाई देगा, जिस पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद अपना आधार नंबर और अन्य आवश्यक जानकारी दर्ज करें।
- अब आपके मोबाइल नंबर पर एक OTP भेजा जाएगा। OTP दर्ज करके ओटीपी सत्यापन प्रक्रिया पूरी करें।
- सत्यापन पूरा होने के बाद रजिस्ट्रेशन फॉर्म को ध्यानपूर्वक भरें और सबमिट कर दें।
- रजिस्ट्रेशन सफल होने पर आपको Login ID और Password प्राप्त होगा, जिसकी मदद से आपको पोर्टल में लॉगिन कर लेना हैं।
- लॉगिन करने के बाद Scholarship Section में जाएं और AICTE Pragati Scholarship Scheme का चयन करें।
- इसके बाद Apply Now के विकल्प पर क्लिक करें।
- अब आपके सामने ऑनलाइन आवेदन फॉर्म खुल कर आ जाएगा, जिसमें मांगी गई सभी जानकारी सही-सही भर दें।
- इसके बाद सभी आवश्यक दस्तावेज स्कैन करके अपलोड करें और सबमिट के विकल्प पर क्लिक कर दें।
सारांश
AICTE Pragati Scholarship Scheme 2026 तकनीकी शिक्षा प्राप्त कर रही छात्राओं के लिए एक महत्वपूर्ण योजना है। यदि आप पात्रता शर्तों को पूरा करती हैं तो समय रहते आवेदन अवश्य करें। यह स्कॉलरशिप आपकी शिक्षा को आर्थिक सहायता प्रदान कर सकती है और आपके उज्ज्वल भविष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हो सकती है।
Important Links
| Apply Online | Click Here |
| Official Website | Click Here |
FAQs – AICTE Pragati Scholarship Scheme 2026
AICTE Pragati Scholarship Scheme के तहत कितनी राशि मिलती है?
इस योजना के तहत चयनित छात्राओं को ₹50,000 प्रति वर्ष की स्कॉलरशिप प्रदान की जाती है।
AICTE Pragati Scholarship Scheme के लिए कौन आवेदन कर सकता है?
AICTE मान्यता प्राप्त संस्थान में डिग्री या डिप्लोमा कोर्स के प्रथम वर्ष में अध्ययनरत छात्राएं आवेदन कर सकती हैं।
Read Also –
- PM Kisan E KYC Mandatory 2026: अब हर साल करानी होगी ई-केवाईसी, नहीं तो बंद हो जाएगा ₹6000 का लाभ
- Bihar Post Matric Scholarship 2026: छात्रों को मिलेगी छात्रवृत्ति, जानें पात्रता, दस्तावेज और आवेदन प्रक्रिया
- Bihar Health Department Vacancy 2026: 205 पदों पर भर्ती शुरू, जानें योग्यता, आयु सीमा, आवेदन प्रक्रिया और चयन प्रक्रिया
ध्यान दें :- ऐसे ही केंद्र सरकार और राज्य सरकार के द्वारा शुरू की गई नई या पुरानी सरकारी योजनाओं की जानकारी हम आपतक सबसे पहले अपने इस Website के माधयम से पहुँचआते रहेंगे Sarkariinformation.in, तो आप हमारे Website को फॉलो करना ना भूलें ।
अगर आपको यह आर्टिकल पसंद आया है तो इसे Share जरूर करें ।
इस आर्टिकल को अंत तक पढ़ने के लिए धन्यवाद,,,
नीचे दिए गए सोशल मीडिया के आइकॉन पर क्लिक करके आप हमारे साथ जुड़ सकते हैं जिससे आने वाली नई योजना की जानकारी आप तक पहुंच सके |
Join Job And News Update |
| For Telegram | For Twitter |
| For Website | For YouTube |







